Jabalpur Breaking News: जबलपुर - भोपाल हाईवे में ब्रिज से नीचे गिरा हाइवा, 2 की मौत
Jabalpur Breaking News: Hiva falls off bridge on Jabalpur-Bhopal highway, 2 dead
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH-45) पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जब ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही एक कार पर अचानक हाइवा गिर गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
शहपुरा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों को निकाल लिया गया है। जबकि हाइवा चालक और एक मोटर साइकिल दबा हुआ है।
दरअसल,हादसे के दौरान हाइवा के नीचे एक बाइक भी दब गई थी। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि हाइवा चालक और मोटरसाइकिल सवार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए-
https://www.instagram.com/reel/DUSsyMAD7k1/?igsh=MTlmaDhibmg2cW5kcw==